सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर पहुंच गए। सामाजिक वानिकी के एसडीओ अंजनि कुमार, रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव भी टीम के साथ आ गए। बाघ की सक्रियता से जमुनिया गांव के लोग बेहद डरे हुए हैं।
सोमवार को नाले में बैठा दिखा बाघ
जमुनिया गांव के आसपास बाघ लगातार खेतों की ओर घूम रहा है। सोमवार को भी बांसखेड़ा और जमुनिया गांव के बीच बाघ नाले में बैठा दिखा। वन विभाग के कर्मचारी दूर खड़े होकर उसकी निगरानी करते रहे। ग्रामीणों ने आला अफसरों को सूचना देकर बाघ को पकड़ने की मांग की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाघ को पकड़ने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।