पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र में बाघ का अजगर खाने के बाद असहज महसूस करने का वीडियो वायरल होने के बाद अफसर गंभीर हुए। कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। वीडियो, पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र के पक्की पटरी मार्ग का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह पहली शिफ्ट के दौरान कुछ सैलानियों ने बाघ के इस नजारे को कैद किया। वीडियो में बाघ एक अजगर को मारकर खाते हुए दिखाई दिया। अजगर खाने के बाद असहज बाघ उल्टी करते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ मनीष सिंह ने संबंधित क्षेत्र में कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू करवा दी है।