फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट के आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर, मुठभेड़ में हुआ घायल

Thu, 17 Apr 2025 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने कुंडल लूटने वाले दो आरोपियों और खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है।   
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को दिन में 15 मिनट के अंतराल में कुंडल लूट की हुई दो घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों समेत एक सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने ले जाते समय एक आरोपी बरखेड़ा के गांव वेलाडांडी निवासी जगन्नाथ उर्फ जग्गू ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ग्राम जिरोनिया से पहले राइस मिल के पास पेट दर्द का बहाना बनाकर लघुशंका करने की बात कहकर वाहन रुकवाया। वाहन से नीचे उतरते ही आरोपी ने दरोगा की सरकारी पिस्टल को छीना और खेतों की ओर भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर दो फायर झोक दिए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जबावी फायरिंग कर आरोपी को पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी बरखेड़ा ले जाकर भर्ती कराया गया। शेष दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में ले जाकर पेश किया है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सफाईकर्मी की मौत के मामले में नया मोड़, पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, दोनों हिरासत में
विज्ञापन

 

विज्ञापन

लूट का माल बरामद
पुलिस की चार टीमों ने 24 घंटे में घटनाओं का खुलासा किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुलिया मिलान करने के बाद वेलाडांडी गांव निवासी जगन्नाथ उर्फ जग्गू, इसी गांव के राहुल गंगवार को गिरफ्तार किया। दोनों से लूटे गए कुंडल, 77 सौ रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। लूट का माल खरीदने वाले एक सुनार सौरभ वर्मा निवासी मोहल्ला दुबे बीसलपुर को लूट से संबंधित खरीदे गए कुंडल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार करते हुए लूट बीसलपुर में बाराह पत्थर रोड पर छोटे चौराहे के पास बालाजी ज्वैलर्स को बेचे जाना स्वीकार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें