आमने-सामने से हुई टक्कर
कलीनगर के निकट एक मैरिज होम के पास युवकों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार पवन, भगवान स्वरूप और दूसरी बाइक पर सवार कलीनगर निवासी प्रदीप (25) पुत्र रामपाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया।
उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रदीप कलीनगर चेयरमैन का रिश्तेदार बताए गए हैं। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।