फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभी' का जहरीला कारोबार: 60 लाख के चरस-स्मैक के साथ मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार, बरामद माल देख पुलिस भी हैरान

Tue, 19 Apr 2022 11:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर

सार

पीलीभीत में पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री की सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने मौके से सीमा पांडेय उर्फ भाभी के पास से 131 स्मैक की पुड़िया, एक किलोग्राम चरस और छह हजार रुपये बरामद किेए हैं। उसके बेटे मोहित के पास से एक किलोगाम चरस और एक अन्य आरोपी के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में स्मैक-चरस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने लाइनपार में छापा मारकर 131 स्मैक की पुड़िया और तीन किलोग्राम चरस बरामद की। इसके साथ मां-बेटा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पहले भी चार बार जेल जा चुकी है।

विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री की चर्चा पहले से चल रही थी। पुलिस ने कई बार छापा भी मारा। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की लाइन पार निवासी सीमा पांडेय जो 'भाभी' नाम से प्रसिद्ध है। मादक पदार्थों का व्यापार करती है। पहले भी जेल जा चुकी है। मंगलवार सुबह अपने घर के सामने अपने पुत्र मोहित पांडेय के साथ एक ग्राहक को स्मैक और चरस बिक्री की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

60 लाख रुपये का पकड़ा माल
पुलिस ने सीमा पांडेय के पास से 131 स्मैक की पुड़िया, एक किलोग्राम चरस और छह हजार रुपये बरामद किेए हैं। उसके पुत्र मोहित के पास से एक किलोगाम चरस और गांव शहबाजपुर निवासी निशान सिंह के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद किया है। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया। उन्होंने दावा किया किबरामद स्मैक और चरस की कीम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये है। सीओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि सीमा पांडेय मादक पदार्थों की बरामदगी पर जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें