फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायती राज विभाग के तीन कर्मचारियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के तीनों खिलाड़ी। स्रोत खिलाड़ी
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने खेल के मैदान में अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से एकलव्य स्टेडियम में तीन व चार सितंबर को राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरि किशोर, 79 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार व 98 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप कांति ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीनों का चयन राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता जनवरी 2026 में पटना में होगी। इसके अलावा आनंद प्रकाश ने बलिया में आयोजित स्टेट चयन प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम वर्ग ग्रीको-रोमन कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका चयन चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें