फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एएनएम और आशा विवाद में सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एएनएम और आशा में हुए विवाद के बाद से पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में टीकाकरण प्रभावित है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एएनएम ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही वैक्सीन भिजवाकर टीकाकरण शुरू करा दिया गया है। जांच में एएनएम और ग्राम प्रधान के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में तैनात एएनएम और आशा में विवाद चल रहा है। इसको लेकर एक दिन पहले टीकाकरण नहीं हुआ। विवाद के चलते आशा और एएनएम ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। बताते हैं कि एएनएम ने इसकी शिकायत डीएम से मोबाइल पर की। डीएम ने सीएमओ को जांच करने और टीकाकरण शुरू कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ढका में वैक्सीन भिजवाकर टीकाकरण कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि शिकायत पर सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण नहीं रुका है। जांच में एएनएम कौशल्या देवी, आशा इदरीसन को बयान के लिए बुलाया गया। एएनएम के बयान लिए गए। प्रधान आदि से भी जानकारी की गई।
विज्ञापन

प्रधान ने एएनएम के काम सही करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आशा इदरीसन को बुलाने पर वे अपने साथ कई आशाओं को लेकर सीएचसी पहुंचीं। एएनएम पर उन्होंने तमाम आरोप लगाए। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें