फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जी भुगतान दिखाकर 17 पेट्रोल पंपों से कार में डलवाया 1.66 लाख का तेल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। उदयकरनपुर के पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये का तेल डलवाकर फर्जी ऑनलाइन भुगतान करने के मामले में जब पुलिस ने सितारगंज के तीन आरोपी गिरफ्तार किए तो इसी तरह की कई अन्य घटनाओं का खुलासा हुआ। आरोपियाें ने कबूला किया कि इसी तरह उन्होंने 17 पेट्रोल पंपों से तेल लेकर करीब 1.66 लाख रुपये की टप्पेबाजी की है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के उदयकरनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर 10 अक्तूबर की रात 11:50 बजे यह वारदात हुई थी।सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पहले श्रीकांत सिंह की ओर से दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कार सवारों ने कार और जेरिकेनों में तेल डलवाने के बाद सेल्समैन से क्यूआर कोड लेकर भुगतान करना दिखा दिया। हस्तांतरण रद्द होने की सेल्समैन की ओर से जानकारी देने के बावजूद आरोपी बगैर भुगतान किए कार में सवार होकर भाग गए।
पुलिस ने खमरिया तिराहा से ऊधमसिंह नगर के सितारगंज के हलदुआ सिसैया निवासी गुरप्रीत सिंह, बमनपुरी सितारगंज के लवप्रीत सिंह, आदर्श कॉलोनी सितारगंज के बलराज सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार को चालान कर दिया गया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि टप्पेबाज घटना के समय कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। उन्होंने कबूला किया कि अब तक वे 17 पेट्रोल पंपों से ऑनलाइन फर्जी भुगतान कर 1,66,717 रुपये का तेल डलवा चुके हैं।
पुलिस ने तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल फोन, प्लास्टिक की दो केन, दो फर्जी नंबर प्लेट, ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें