बिलसंडा। प्रधानमंत्री आवास की पात्रता जांच के दौरान ग्राम प्रधान पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रूरिया घुरिया के प्रधान कालीचरन के पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अलका पति अर्जुन का प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ था। उनकी आवास निर्माण के लिए सरकार द्वारा दो किस्तों का भी भुगतान भी खाते में आ चुका है। शनिवार को ब्लॉक से एडीओ आईएसबी अपनी टीम के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की जांच करने पहुंचे। टीम लाभार्थी अर्जुन के आवास पर पहुंच कर उनके आवास की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर शिकायतकर्ता भी पहुंच गए और वो भी वीडियोग्राफी करने लगे। इस पर लाभार्थी के परिवार ने शिकायतकर्ताओं से मना कर दिया जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षों को शांत करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिकायतकर्ता महेश ने हाथ पकड़ लिए और राजेश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ को एकत्र होता देख वे भाग गए। कार्यवाहक एसओ सदाकत अली ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स को गांव में भेजा गया था। तहरीर पर आरोपी राजेश, महेंद्र, धर्मेंद्र और मनीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद