पीलीभीत। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। विधान चुनाव के दौरान सीमा पर सतर्क बढ़ेगी। अपराध रोकने के लिए एहतियाती कार्रवाई करने के संबंध में नेपाली अधिकारियों के साथ भारतीय अधिकारी संवाद बनाए रखेंगे। सीमा क्षेत्र में सर्तकता से मुद्दे पर डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी ने नेपाली अफसरों के साथ बैठक की। इन दौरान सीमा से जुड़े अन्य जनपदों के भी अफसर मौजूद रहे।
आगामी विधान चुनाव को लेकर भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के नेपालगंज बांके के एक होटल में बैठक हुई। बैठक में चुनाव के दौरान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। खुली सीमा को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में पीलीभीत के अलावा महाराजगंज, सिदार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी के डीएम और एसपी अलावा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं नेपाल के सीमावर्ती जनपद पश्चिम नवलपरासी, रूपन्देही, कपिलवस्तु, डांग, बरदिया, कैलाली, कंचनपुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं नेपाल के शस्त्र बल के अधिकारी सम्मिलित मौजूद रहे।