फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र में दुकान से पानी की मोटर चोरी करने की घटना सामने आई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने दो नामजद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया निवासी हरभजन सिंह ने थाना अमरिया में दी तहरीर में कहा है कि उनकी कस्बे में एक दुकान है, जिसमें पानी की मोटर रखी हुई थी। आठ अक्तूबर की रात करीब पौने 10 बजे दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां रखी मोटर चोरी कर ले गए। घटना के बाद जब दुकान के सीसी फुटेज खंगाले गए तो चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद मिली। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान शकील और तौफीक निवासी कस्बा अमरिया के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें