फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकार खाने को कई बार गन्ने के खेत से बाहर निकली बाघिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से स्पष्ट नहीं हो सकी शावकों की स्थिति
विज्ञापन




पूरनपुर। गन्ने के खेत में डेरा जमाए बाघिन ने मंगलवार रात और बुधवार को दिन में कई बार खेत से बाहर निकलकर वहां पड़े शिकार का मांस खाया और फिर गन्ना के खेत में घुस गई। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर गन्ने के खेत में उसके शावकों की स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन टीम विफल रही। बाघिन को खेत से निकलकर शिकार का खाते निगरानी में लगी टीम ने देखा। दहशत में आसपास के खेतों में किसानों ने जाना बंद कर दिया है।



हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर के समीप करीब 20 दिन से शावकों के साथ बाघिन चहल कदमी कर रही है। सोमवार को गांव चंद्रनगर के समीप बाघिन ने एक गेहूं के खेत में छुट्टा पशु को मार डाला। बाघिन उसके शव को खींचकर गन्ना के खेत के समीप डाल रखा है। मंगलवार को गन्ना के खेत के बाहर शिकार के पास बैठी बाघिन को देखकर लोगों की भीड़ लगी। करीब आधा घंटे तक शिकार के पास बैठी बाघिन लोगों के शोर-शराबा पर गन्ना के खेत में घुस गई।
विज्ञापन

बाघिन के साथ शावकों की स्थिति स्पष्ट करने को मंगलवार रात को ड्रोन उड़ाया गया। गन्ने की फसल घनी होने से शावकों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। मंगलवार रात और बुधवार को दिन मेंं कई बार बाघिन ने गन्ने के खेत से निकलकर शिकार खाया। बाद में फिर गन्ने के खेत में चली गई। गन्ना के खेत में बाघिन के डेरा जमाने से आसपास के लोग दहशत में है। आसपास के किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। बाघिन को पकड़ने या जंगल की ओर न खदेड़ने को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघिन अभी गन्ना के खेत में ही डेरा जमाए हुए है। उसकी निगरानी को टीम लगी हुई है। शावकों के साथ बाघिन की आशंका पर आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है। पूरे मामले की जानकारी उच्च अफसरों को देकर उसे पकड़वाने की अनुमति मांगी गई है। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें