फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत : जंगल से निकला बाघ सड़क पर आया, देख कर रोमांचित हुए कार सवार

Thu, 07 Apr 2022 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
सड़क किनारे घूमता बाघ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर जंगल क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम करीब पांच बजे खटीमा की ओर से आ रहे कार सवारों के सामने मार्ग पर बाघ आ गया। वाहनों की गति थम गई।
विज्ञापन


करीब पांच मिनट तक बाघ चहलकदमी करता रहा। जब बाघ जंगल की ओर चला गया तब वाहन आगे निकल सके। एक कार सवार ने मोबाइल से बाघ का वीडियो बनाया है। बाघ देखकर सभी कार सवार रोमांचित हो उठे।

.पीलीभीत टाइगर रिजर्व बाघों की चहलकदमी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जंगल क्षेत्र और उससे बाहरी इलाके में बाघों की मौजूदगी बढ़ रही है। इसके पीछे बाघों की बढ़ती संख्या वजह मानी जा रही है। यह टाइगर रिजर्व प्रशासन के लिए शुभ संकेत हैं। इस बीच बुधवार को मथना जप्ती निवासी जसपाल सिंह शाम पांच बजे माधोटांडा खटीमा मार्ग से कार से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


अचानक जंगल से निकलकर बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ को देख वाहनों के पहिए थम गए। जसपाल सिंह के अनुसार करीब पांच मिनट तक बाघ मार्ग और उसके किनारे के क्षेत्र में घूमता रहा। इसके बाद जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें