फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का हमला, गाय को खींच ले गया

विज्ञापन
बाघ हमले के बाद पेड़ के नीचे बैठे सहमे अन्य मवेशी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा डैम क्षेत्र में बाघ की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार को घास चरने डैम क्षेत्र में पहुंचे ग्रामीणों के पालतू पशुओं पर बाघ ने हमला कर दिया। इनमें से एक गाय को डैम के अंदर की ओर खींच ले गया। ग्रामीणों ने शोर शराबा किया, लेकिन बाघ झाड़ियों में ही छिपा रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और बराही रेंज की सीमा में शारदा डैम स्थित है। जंगल से सटे इलाका होने के चलते डैम क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। नरकुल खड़ा होने के चलते बाघ की मौजूदगी भी बनी रहती है।सोमवार को डैम की तलहटी के ग्रामीणों के पशु घास चरने के लिए पहुंचे थे। तभी झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाकी मवेशी भाग गए, लेकिन गाय बाघ के चंगुल में आ गई।
जिसे बाघ डैम क्षेत्र में खड़ी झाड़ियों की ओर खींच ले गया और से मार दिया। कुछ दूरी पर खड़े राहगीरों की बाघ पर नजर पड़ी तो शोर मचाया। लेकिन बाघ झाड़ियों में ही बैठा रहा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डैम क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें