फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरवालों से नाराज होकर आई किशोरी को पहुंचाया उसके घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने घर से नाराज होकर आई शाहजहांपुर निवासी किशोरी को रात में ही उसके घर पहुंचा दिया।
शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम नाराज होकर घरवालों को बिना बताए घर से निकल आई। रात लगभग 11 बजे चीनी मिल चौकी के पास पहुंच गई। चीनी मिल चौकी पुलिस ने किशोरी को अकेले खड़े देखकर पूछताछ की। किशोरी ने घरवालों से नाराज होकर आने की बात कही।
चौकी पुलिस कर्मी किशोरी को कोतवाली ले आई। कोतवाल अशोक पाल के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह घर नहीं जाना चाहती। पुलिस ने काफी समझा बुझाकर उसे घर जाने के लिए तैयार किया। पूछने पर किशोरी ने पुलिस को अपनी बड़ी बहन का फोन नंबर बताया। पुलिस ने नंबर पर कॉल कर परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वे लोग किशोरी को काफी समय से खोज रहे हैं। यह भी बताया कि वे लोग अभी कोई वाहन लेकर बीसलपुर पहुंचने में असमर्थ हैं। इसके बाद कोतवाल ने पुवायां पुलिस से संपर्क साधा और किशोरी को बीसलपुर से ले जाने के लिए कहा। पुवायां पुलिस ने यह कहकर पीछा छुड़ा लिया कि उनके यहां इसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है। ऐसे में बीसलपुर पुलिस ने रात में ही किशोरी को उसके घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें