फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म में नहीं हुए सफल तो धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला पुलिस ने पीड़िता के पिता को धमकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। युवती से दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में युवती और उसके पिता के शिकायत लेकर पहुंचने पर गजरौला पुलिस उन्हें धमकाया और भगा दिया।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका मेड़ का विवाद चल रहा है। पूर्व में हुए विवाद में लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करा दिया था। 22 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे पुत्री घर में अकेली थी। इसी समय गांव का एक युवक अपने अन्य साथियों की मदद से उनके घर में घुस आया। पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का पता चलने पर वह घर पर पहुंचा। पुत्री को घायल हालत में लेकर गजरौला थाना पहुंचा। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे और पुत्री को धमकाकर भगा दिया। तब से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार वाले लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो शीघ्र कार्रवाई करवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें