फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना जांच कर लौटी टीम, ग्रामीणों ने की दोबारा जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के गांव चंदिया हजारा के प्रधान पर गोलमाल करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की गई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई, लेकिन जांच करने पहुंचे अधिकारी बिना जांच किए ही लौट आए। बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर दोबारा टीम गठित कर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण ने डीएम से की गई शिकायत में शपथ पत्र भी दिया था। साथ ही बिल बाउचर, मस्टर रोल की कॉपी भी लगाई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में जांच करने के आदेश जारी किए थे।
बुधवार को जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि जांच टीम ग्राम पंचायत पहुंची, मगर जांच किए बगैर ही लौट आई। जांच अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरनपुर के विधायक ने जांच करने से मना किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अब नई कमेटी गठित कर जांच कराकर प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने की मांग की है। पत्र पर ममता देवी, निहार, परितोष, कालीपद, श्रीकृष्णा ढाली के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें