बरखेड़ा। रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोगों के चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस एनसीआर दर्ज किया है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को चालान किया गया है।
कस्बा के वार्ड नंबर दो हरिजन बस्ती निवासी धीरज पुत्र राम शंकर कश्यप ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को करीब सात बजे दूसरे मकान पर जा रहे थे। रास्ता सकरा होने को लेकर मोहल्ले के भागीरथ कश्यप गालियां देने लगे। विरोध करने पर भागीरथ व उनके पुत्र जयपाल, महेंद्र एवं सोनू ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें भाई सोमपाल और मोहिनी को भी पीटा। इससे तीनों घायल हो गए। जबकि उसी मोहल्ला के निवासी लालबहादुर पुत्र टोड़ीलाल ने बुधवार को पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उनके पड़ोसियों में कहासुनी हो रही थी। उनके द्वारा बीच-बचाव कर दिया गया। इससे नाराज होकर बुधवार सुबह सात बजे धीरज, कल्लू, सोमपाल और इंद्र ने मुझे लात घूसों एवं लाठी-डंडों से मारा पीटा। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों की क्रॉस एनसीआर दर्जकर मेडिकल कराने के बाद दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांति भंग की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।