फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला से दूनी डैम जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
मझोला डूनी बैराज मार्ग।संवाद
विज्ञापन
मझोला। मझोला से दूनी डैम तक जाने वाली मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल है। इसकी वजह से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। मार्ग पर कई बार पैचवर्क का कार्य किया गया लेकिन वह टिक पा रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मझोला-दूनी बैराज को जाने वाला दस किलोमीटर लंबे मार्ग का लगभग आठ माह पूर्व विभाग के ठेकेदार को 1.27 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया था। निर्माण के कुछ माह के बाद ही मार्ग खस्ताहाल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर विभाग की ओर से पैचवर्क कर गड्ढों को भर दिया गया। इसके बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया था।
इधर पिछले माह आई बाढ़ से यह मार्ग दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के बाद से अब तक विभाग की ओर से मार्ग को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई है। बता दें कि इसी मार्ग पर सांसद का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बावजूद इसके मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष है। निर्णय गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से भेंट कर मार्ग के निर्माण को लेकर ज्ञापन देगा।
विज्ञापन




इन गांवों के लोगों का है आना-जाना

इस रास्ते से गिधौर, जोशी कॉलोनी, रानी कॉलोनी, टोंडरपुर, सूरजपुर, बडबार, ऐंठपुर सहित 12 गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा तहसील अमरिया को भी यह मार्ग जोड़ता है।



बोले लोग-अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
फोटो 17-


जब भी मार्ग की मरम्मत का कार्य हुआ है, हर बार गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न लगा हैं। जरूरी है कि अब जिम्मेदार अधिकारियों की देखरेख में मार्ग का निर्माण हो।
विज्ञापन

- समीर मंडल, ग्राम प्रधान जोशी कोलोनी




फोटो 18-

मझोला-डूनीबैराज मार्ग के निर्माण का चहेतों को ठेका दिया जाता है। ऐसे में गुणवत्ताविहीन कार्य के कारण मार्ग जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाता है।
- सोनपाल राना, सदस्य ग्राम पंचायत गिधौर


वर्जन
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर बजट की डिमांड के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा।



-राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, प्रांतीय खंड

मझोला डूनी बैराज मार्ग।संवाद

मझोला डूनी बैराज मार्ग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें