फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म के दोषी की जेल में बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की शुक्रवार को सीने में दर्द उठने के बाद हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बिलसंडा थाने में वर्ष 2014 में पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई गांव निवासी राजू उर्फ अब्दुल्ला (47) के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 27 मार्च 2023 को न्यायालय ने सुनवाई के दौरान उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। 67 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से वह जिला कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सीने में बायीं ओर दर्द उठने और सांस लेने में दिक्कत की समस्या के बाद राजू बेहोश हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने जेल अस्पताल में उसका उपचार शुरू कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
एंबुलेंस की मदद से उसको जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई।
जेल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को भी सूचना दी गई।
जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि बीमारी के चलते कैदी की मौत हो गई। सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें