फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 69 परिषदीय विद्यालयों में विकसित की जाएंगी आईसीटी लैब

Fri, 28 Mar 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी स्कूलों को निजी की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलाजी (आईसीटी) लैब बनाई जा रही है। जिले में 69 विद्यालयों को आईसीटी लैब के लिए सूचीबद्ध किया गया है। जल्द ही इन स्कूलों में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों को हाइटेक करने के लिए पीएमश्री योजना शुरू की गई है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए योजना के साथ विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के सभी ब्लॉकों से 69 परिषदीय विद्यालयों को आईसीटी लैब के लिए चयनित किया गया है।
इनमें अध्ययनरत बच्चों के विकास के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं बहाल की जानी हैं। प्रत्येक विद्यालय को बच्चों की संख्या के हिसाब से पांच से लेकर 12 कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रिंटर, वाईफाई समेत अन्य उपकरण और फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर पत्राचार किए गए हैं। कई विद्यालयों में कंप्यूटर आदि सुविधा मुहैया भी कराई गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 69 स्कूल आईसीटी लैब के लिए चयनित किए गए हैं। जल्द ही इन स्कूलों में कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें