फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शोभायात्रा का जगह-जगह फूलवर्षा कर स्वागत

विज्ञापन
पूरनपुर में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से नगर में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के सीमेंट मार्ग स्थित सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग, पकड़िया चौराहा, बंडा मार्ग, कोतवाली मार्ग होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण व माता सीता, साहिब जादों जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान समेत कई धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। पकड़िया चौराहा पर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, संजय सक्सेना, डॉ. दिनेश गुप्ता आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामनवमी पर घरों में हवन-पूजन और कन्या भोज हुआ। नवरात्र के उपलक्ष्य में असम हाईवे के खुटार चौराहा पर जगदंबा ट्रस्ट की ओर से चल रहे नौ दिवसीय भंडारा का प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। संवाद

पूरनपुर में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें