फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी तहसील का खंडहर नीलामी में लेने वाले ने नहीं जमा की शेष धनराशि, नोटिस

Wed, 28 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पिछले साल अगस्त में पुरानी तहसील का खंडहर भवन 21 लाख रुपये में नीलाम होने के बाद ठेकेदार ने शेष 15 लाख रुपये से अधिक की धनराशि अब तक जमा ही नहीं की। इससे खंडहर भवन का ध्वस्तीकरण कराकर मलबा नहीं हटवाया गया। तहसीलदार ने ठेकेदार को दूसरा नोटिस जारी कर शीघ्र ही बकाया धनराशि जमा न करने पर जमानत धनराशि जब्त कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय करीब चार साल पहले से नए भवन में चल रहा है। पुराने खंडहर भवन को नीलाम कर दिया गया था। पिछले साल 28 अगस्त को तहसील के खंडहर भवन की नीलामी 21 लाख रुपये में हुई थी। सर्वाधिक बोली पर आशिफ के नाम 21 लाख रुपये में नीलामी छूटी। नीलामी के दौरान ठेकेदार ने सवा पांच लाख रुपये जमा कर दिए थे। शेष धनराशि उसे नीलामी की स्वीकृत मिलने के बाद जमा करने के निर्देश दिए गए। नीलाम को 10 अक्तूबर 2025 को स्वीकृत भी मिल गई, मगर इसके बाद न तो ठेकेदार ने बकाया धनराशि जाम की और न ही खंडहर भवन का ध्वस्तीकरण शुरू कराया। खंडहर भवन से हादसे की आशंका के चलते वकीलों में रोष है।
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि खंडहर भवन के स्थान पर वकीलों के चेंबर बनवाने की कोशिश की जा रही है। खंडहर भवन से कभी भी हादसा हो सकता है। तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि नोटिस में शीघ्र ही बकाया जमा न करने पर जमानत धनराशि जब्त कराने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले भी उसे नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें