फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 28 Jan 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिसईया में एक युवती का घर में ही फंदे से शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिसईया निवासी इमरती देवी (25 वर्षीय) पुत्री संतराम ने रविवार को अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। कुछ देर बाद उसका भाई सब्जी लेकर घर पहुंचा तो बहन का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया, इसपर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इमरती देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं, इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। रविवार को उसका अपनी भाभी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य अलग मकान में रहते हैं, जबकि घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें