फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनी के खिलाफ निवेशकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा कंपनी पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जमा किए गए रुपये वापस दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में 26 जनवरी तक भुगतान शुरू न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

हाफिज असलम नूरी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने पीएसीएल इंडिया लिमिटेड कंपनी में जमा की गई धनराशि को कमेटी गठन होने के बाद धनराशि वापस न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी में नगर सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने करोड़ों रुपया जमा किया है। अगस्त 2014 को सेवी ने कंपनी पर वैन लगा दिया। सीबीआई जांच की गई। सीबीआई ने देनदारी से करीब चार गुनी कंपनी की अचल संपत्ति पाई। ज्ञापन में कहा गया कि सेवी और सुप्रीम कोर्ट ने तीन फरवरी 2016 को कमेटी का गठन किया। सीबीआई ने दस्तावेज कमेटी को सौंप दिए। इसके बाद भी कमेटी की ओर से ग्राहकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनी कार्यालय 22 अगस्त 2014 से बंद है। ज्ञापन में निवेशकों का भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही 26 जनवरी से भुगतान शुरू न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में हाफिज इसरार, हाफिज असलम नूरी, मोंटू, आसिफ, हाकिमतुल्ला, मोहम्मद असलम, सूरज पाल सिंह, रामनेरश कुशवाहा, अशोक खुराना आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें