फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंग और अदिति बनी ओवरऑल चैंपियन

Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सारंग और अदिति बनी ओवरऑल चैंपियन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
बेनहर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सीनियर बालक वर्ग में सारंग त्यागी व सीनियर बालिका वर्ग में अदिति सैनी ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन

विद्यालय में सोमवार को हुए कार्यक्रम की शुरुआत विकास कुमार वैद्य, प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किये जाने के साथ ओवरऑल चैंपियन भी घोषित किया गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग में सारंग त्यागी व बालिका वर्ग में अदिति सैनी, जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत देवल व बालिका वर्ग में जसकौर बिंद्रा, सबजूनियर बालक वर्ग में शुभम मौर्या व बालिका वर्ग में अग्रिमा मिश्रा ओवरऑल चैंपियन घोषित की गईं। शिक्षक शूटिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आभा सिंह, माधवी सक्सेना, भावना कौशिक व मनीषा सब्बरवाल, पुरुष वर्ग में अनिल कुमार, आदिल अहमद, शक्ति अग्रवाल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को एएसपी ने ट्रॉफी दी। प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी, प्रबंध समिति अध्यक्ष शोभा अरोरा, सचिव जीएस बिंद्रा,  कोषाध्यक्ष डॉ. विनय शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सह प्रशासक गुरदित्त सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें