फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में आयोजित क्षेत्र पंचायत समीति के बैठक में अपनी बात रखते राज्यमंत्री संजय गंगवा - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में गन्ना विकास और चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार तेवर में दिखे। विभिन्न विभागों के अफसरों की जमकर क्लास ली। एक लिपिक पर शादी अनुदान फार्म जमा करने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का मुद्दा उठा तो लिपिक के निलंबन के निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि स्वच्छता अभियान को गांव के लोग आंदोलन के रूप में चलाएं। इससे गांव साफ रहेगा। बीमारियां कम फैलेंगी। सभी लोग अपने बुजुर्गों के नाम पर एक एक पेड़ लगाएं। अपने बुजुर्गों की तरह पौधे की देखभाल करें। ग्राम सिरसी, सखौला, गायबोझ, तिरकुनियां नसीर में सामुदायिक शौचालय बंद होने की शिकायत पर तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेश मंत्री ने दिए। विकास खंड क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए ग्राम पंचायतों में बनाए गए ओवरहैड टैंक बंद होने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति चालू कराने के निर्देश दिए।
कुछ प्रधानों ने मुद्दा उठाया कि ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों को पुष्टाआहार वितरित नहीं कर रही हैं। कैंचू टांडा से मझलिया जाने वाली सड़क टूटी होने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने बताया कि सड़क पास हो चुकी है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राज्यमंत्री ने बैठक में मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधानों से गऊशाला के लिए दस-दस क्विंटल भूसा दान करने का आग्रह किया। बैठक में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, दिनेश पटेल, सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमओ डाक्टर आलोक शर्मा, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, खंड विकास अधिकारी नेमचंद आदि मौजूद रहे। संचालन पंचायत सचिव रीतेश शुक्ला ने किया। बैठक ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें