फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर जा पहुंची। युवती के परिवार वालों ने युवती को वापस करने को कहा। बात न बनने पर युवती पक्ष ने बहला फुसला कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली में घंटों दोनों पक्षों में वार्ता हुई। बात न बनने पर युवती पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर शादी की जिद पर अड़ी युवती कुछ माह पहले भी प्रेमी के घर जा धमकी थी। तब युवक पक्ष ने युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को फिर युवती अपने प्रेमी के घर जा धमकी। शादी की जिद पर युवक पक्ष ने शादी की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान युवती के परिवार वालों ने युवती को वापस करने का दबाव बनाया। बात न बनने पर युवती को बहला फुसला कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही। मगर बात न बनने पर युवती के पिता ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें