फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के समझाने पर भी छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुई महिला सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला सिपाही के साथ रोडवेज बस में छेड़खानी की घटना पर एसपी ने गंभीरता से लिया है। महिला सिपाही को एसपी ने सोमवार को कार्यालय में बुलाया और घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए लेकिन महिला सिपाही तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार रात महिला सिपाही बरेली से पीलीभीत आ रही थी। इसी दौरान नवाबगंज में सिपाही से छेड़खानी की गई। घटना के बाद नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक ने महिला सिपाही से तहरीर मांगी लेकिन तो उसने नहीं दी। इसीलिए पुलिस ने पकड़े गए छेड़खानी के आरोप में दो युवकों का शांतिभंग में रविवार को चालान कर दिया। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि एफआईआर को जरूरी बताने पर भी सिपाही तहरीर देने के लिए राजी नहीं हुई।
घटना नवाबगंज, बरेली की है। कुछ लोगों ने शराब के नशे में महिला सिपाही से बदतमीजी की थी। मैंने सिपाही को बुलाकर विधिक कार्रवाई कराने के लिए तहरीर देने को कहा। लेकिन वह राजी नहीं हुई। बरेली के एसएसपी से भी बात हुई है। बरेली के एसएसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें