फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामलीला में लंका दहन की लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
बमरोली में चल रहे रामलीला मेले में लंका दहन लीला का किया गया मंचन।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव बमरौली में चल रही रामलीला में रविवार को लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। लंका दहन होने पर सभी ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

लीला मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि सीता की खोज में समुंद्र लांघकर हनुमान अशोक वाटिका पहुंचते हैं। पहले वो सीता जी को श्रीराम का दूत होने का विश्वास दिलाते हैं। इसके बाद भूख की इच्छा प्रकट करने पर सीता जी उनको वाटिका में लगे फल खाने की अनुमति दे देती हैं। इस पर हनुमान अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना रावण को मिलने पर हनुमान को रावण पकड़ने का आदेश देता है। कई राक्षस हनुमान को पकड़ने जाते हैं, लेकिन हनुमान सभी को यमलोक का रास्ता दिखा देते हैं। अंत में मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर दरबार में ले जाता है, जहां रावण उनकी पूछ में आग लगवा देता है। आग लगने पर हनुमान ने रावण की सोने की लंका को जला दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें