बीसलपुर। दियोरिया से घुंघचाई तक जाने वाले 18 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत 18 माह में पूरी नहीं हो पाई है। सड़क पर गहरे गड्ढे राहगीराें को दर्द रहे हैं। लोग लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आवाजाही करने पर मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार मांग के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते जोखिम के बीच सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। भारी वाहनों का भी सड़क पर दबाव रहता है। लंबे समय से सड़क की स्थिति जर्जर है। क्षेत्रीय जनता की मांग के बाद करीब डेढ़ साल पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर भेजा। शासन ने 18 किमी लंबी सड़क की मरम्मत कराने के लिए 3. 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
बजट स्वीकृत होने पर टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पुरानी सड़क को उखड़वा कर मरम्मत शुरू करवा दी गई। विभाग ने ठेकेदार को 31 मार्च 2025 तक सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। कुछ दिनों तक रफ्तार तेज होने बाद कार्य बंद हो गया। वर्तमान में भी कार्य बंद पड़ा है।
000
जराकोठी और बिलसंडा होकर आवागमन कर रहे राहगीर
मरम्मत कार्य बंद होने से मार्ग पर आवागमन ठप है। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जरा कोठी व बिलसंडा होकर आना-जाना पड़ रहा है। अधिक समय लगने के साथ ही रुपये भी ज्यादा खर्च हो रहे हैं।
000
सड़क की मरम्मत होना जरूरी
फोटो : 05
दियोरिया से घुंघचाई तक सड़क की मरम्मत होना बहुत जरूरी है। उखड़ी पड़ी सड़क से निकलना मुश्किल है। - रामजीत मिश्रा, गांव बिहारीपुर हीरा
000
ठेकेदार जानबूझकर कर रहा है विलंब
फोटो 06
दियोरिया से घुंघचाई तक सड़क की मरम्मत करने के लिए अधिकृत ठेकेदार जानबूझकर विलंब कर रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। - रवि कश्यप, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, बीसलपुर
000
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा पत्र
दियोरिया से घुंघचाई तक सड़क की मरम्मत कार्य पूरा न होने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा जाएगा। बहुत जल्द अधूरा पड़ा कार्य पूरा कराया जाएगा।- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम बीसलपुर
शिवनगर मार्ग पर धंसी सड़क दे रही दर्द
फोटो : 14
गजरौला। गजरौला से लालपुर शिवनगर जाने वाली सड़क भी लंबे समय से बदहाल है। कई जगह से सड़क धंसी होने से हर समय हादसों का डर भी बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से 20 से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। लोग गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली, चार पहिया वाहन, धान, गेहूं को इस मार्ग से लेकर ही मंडी जाते हैं। पुलिया के पास भी गहरा गड्ढा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
गजरौला से लालपुर शिवनगर जाने वाली सड़क का हाल। संवाद
गजरौला से लालपुर शिवनगर जाने वाली सड़क का हाल। संवाद
गजरौला से लालपुर शिवनगर जाने वाली सड़क का हाल। संवाद