फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नदी में उतराता मिला दिव्यांग किशोर का शव

विज्ञापन
योगेश कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीसलपुर। रात में नदी के किनारे खेत पर छुट्टा जानवरों को भगाने गए गांव खनंका निवासी 15 वर्षीय योगेश कुमार का शव शुक्रवार की सुबह नदी में उतराता मिला। किशोर के नदी में डूबकर मौत हो जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर के गांव खनंका निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनका 15 वर्षीय दिव्यांग पुत्र योगेश कुमार वर्मा बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे गांव के पश्चिम में बह रही कटना नदी के किनारे स्थित खेत से छुट्टा पशुओं को भगाने गया था। देर रात तक वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी बंद था।
घर वाले रात भर परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह घर वाले खेत पर गए, तो योगेश का शव नदी में उतराता मिला। परिजन शव घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे। अनुमान है कि पैर फिसल जाने से योगेश नदी में गिर गया और डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रामप्रसाद, भाई रवि कुमार, छोटेलाल, बहन सुनीता और मां ओमवती का रोते-रोते बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें