फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर ने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर एक बैंककर्मी ने युवती से कई दिनों तक दुष्कर्म किया। प्रमोशन होकर शाखा प्रबंधक बनने पर शादी का आश्वासन दिया। प्रमोशन होने पर शादी नहीं की। शादी की जिद करने पर युवती से गाली-गलौज की। शिकायत पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की एक युवती ने बताया कि उसका एक गांव की बैंक शाखा में खाता था। खाते से लेनदेन करने को अक्सर बैंक शाखा जाने पर बैंक कर्मचारी नरप्रीत सिंह ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने मोबाइल पर बात करनी शुरू कर दी। शादी का झांसा देकर नरप्रीत ने अपने कमरे पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। छह माह बीत जाने के बाद शादी की जिद पर आरोपी जुलाई 2021 में उसके घर आया। घरवालों से वादा किया कि बैंक मैनेजर पद पर प्रमोशन पर शादी करेगा। आरोप है कि जरूरत पर उसने झांसा देकर उससे 90 हजार रुपये भी उधार लिए। दोबारा जिद पर उसने शादी करने से इनकार किया और रुपये वापस करने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत कर उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि प्रमोशन के बाद जुलाई माह में आरोपी अपना ट्रांसफर कराकर गुड़गांव चला गया। एक महीने बाद मोबाइल पर बात करने पर दोबारा फोन न करने की धमकी दी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि एसपी के आदेश पर मूलरूप से राजस्थान निवासी और वर्तमान में गुड़गांव में तैनात नरप्रीत सिंह पर दुष्कर्म करने, धनराशि का खुर्दबुर्द करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें