फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन की नापजोख और पेड़ों की गिनती में जुटी सर्वे टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी धनाराघाट पर सेतु निर्माण के लिए सेतु निगम और वन विभाग कर रहा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्के सेतु निर्माण की कवायद तेज हो गई है। 92.19 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होने के बाद पुल निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। वन विभाग और सेतु निर्माण निगम की टीम जमीन की नापजोख और पेड़ों की गिनती में जुटी है। सर्वे चार दिन में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शारदा नदी को पार करने के लिए हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल हटाने और पुल तैयार कर आवागमन शुरू करने की तारीख 15 जून और 15 अक्तूबर निर्धारित है। पुल हटने के बाद शारदापार आवागमन में लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। नदी पर पक्के पुल की मांग करीब दो दशक से की जा रही थी।
विज्ञापन

हाल ही में धनाराघट पर सेतु निर्माण के लिए 269 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट पर शारदा नदी सेतु मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण के लिए 94 करोड़ 19 लाख 76 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई।
विज्ञापन

धनराशि जारी होते ही सेतु निर्माण निगम के एसडीओ आशीष कुमार और हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत की अगुवाई में वन और सेतु निगम की टीमों ने सोमवार से सर्वे शुरू कर दिया। जमीन की नाप-जोख की गई। सेतु बनने में जंगल के कितने पेड़ कटेंगे, इसका भी सर्वे होगा। रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि सर्वे तीन-चार दिन में पूरा होगा। इसकी रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें