फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में किशोरी ने प्रेमी के साथ पी लिया जहर, खेत में दोनों कराहते मिले, हालत गंभीर

Wed, 18 Feb 2026 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ जहर पी लिया। बुधवार दोपहर दोनों गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में कराहते मिले। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी और युवक ने जहर (कीटनाशक) पी लिया। दोनों गंभीर हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया ने सीएचसी पहुंचकर दोनों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही दूसरी बिरादरी के 18 वर्षीय युवक से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर परिजनों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा रखी थी। मौका लगते ही चोरी छिपे दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे दोनों अपने घरों से चले गए। दोनों ने जहर (कीटनाशक) पी लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। 

दोपहर करीब एक बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में दोनों के कराहने की आवाज सुनकर समीप के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा युवक मौके पर पहुंचा। युवक ने दोनों की हालत देखकर शोर-शराबा किया। खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना गांव पहुंचने पर लोगों की भीड़ लगी। दोनों के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने दोनों के परिजनों से ली जानकारी 
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ प्रतीक दहिया से सीएचसी पहुंचकर दोनों के परिजन से घटना की जानकारी ली। प्रेमी युगल के जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश का मामला गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने गांव पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किशोरी और युवक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शादी का विरोध कर रहे थे परिजन
किशोरी की ताई ने बताया कि किशोरी की मां बचपन में ही मर गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। किशोरी अपनी मां की इकलौती पुत्री है, जबकि उसके चार सौतेले भाई, बहन हैं। किशोरी अपने दादी, दादी के पास रहती थी। उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग करीब डेढ़ साल से चल रहा था। अलग-अलग बिरादरी के होने के चलते परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। किशोरी पर प्रेमी से मिलने पर पाबंदी भी लगाई गई। युवक गांव से बाहर कई दिन पहले मजदूरी करने गया था। वह मंगलवार को ही गांव लौटा था।

साथ जीने-मरने की खा ली थी कसम
किशोरी के परिजन ने बताया कि किशोरी ने शुरू में तो युवक की कई बार शिकायत परिजन से की। इस पर युवक को समझाया गया। बाद में दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू होने पर शादी की जिद पर अड़ गए थे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें