फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा से रास्ते में छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक युवक ने शनिवार की शाम ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट की गई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी गई है। रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार की शाम नगर में ही एक कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में रोडवेज बस स्टैंड के पास पहले से ही घात लगाए खड़े नगर के ही एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर लात घूसों से पिटाई लगाई। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। तभी युवक गली में होता वह भाग गया। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा ने पिता के साथ कोतवाली जाकर मामले की तहरीर दी। तहरीर में मोहल्ला दुबे के एक युवक को नामजद किया गया है। पुलिस ने सीएचसी में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कोट--
मोहल्ला दुबे निवासी रामनरेश के विरुद्ध छेड़खानी करने मारपीट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रशांत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें