पिपरिया मजरा में जिम के शुभारंभ कार्यक्रम काे संबोधित करते डीएम। संवाद
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा में बाबा सुखदेव सिंह की याद में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विधायक बाबूराम पासवान ने टीमों के खिलाड़ियो का परिचय प्राप्त कर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन बाबा बूढा सिंह, नानकपुरी टांडा, हरियाणा क्लब, मीरी पीरी खालसा एकेडमी उत्तराखंड, बिरला क्लब, गार्गी क्लब के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बाबा बूढा साहिब की टीम ने नानकपुरी टांडा को, नानकपुरी टांडा ने गौरिया दिलराज को, गंगापार की टीम ने इंडियर एकेडमी, कजरी निरंजनपुर की टीम ने सितारगंज की टीम को पराजित कर मैच जीते। शुभारंभ पर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रशंसा की। एसडीएम मयंक गोस्वामी, नेकी की दीवार संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे। संगत की ओर से डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
पिपरिया मजरा में जिम के शुभारंभ कार्यक्रम काे संबोधित करते डीएम। संवाद