फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेवा, सम्मान और संवेदना के साथ चला सेवा संकल्प अभियान

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम में मिठाई बांटते पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत।
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की शृंखला चली। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे। ललौरीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को फल वितरित किए गए, जबकि वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर पालिका परिषद में चेयरमैन आस्था अग्रवाल के द्वारा आयोजित ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों और युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानमंत्री की 76 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 76 केक काटकर बच्चों में वितरित किए गए।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय स्थित राजकीय रक्त केंद्र में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव, सीएम बीसी पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरीखेड़ा पहुंचे। यहां नवजात शिशुओं की माताओं को फल देकर उनके स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माताओं से मुलाकात की। राज्य मंत्री ने इसमें सहभागिता कर युवाओं से ऐसे जनहितकारी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संवाद

नगर पालिका में चित्रों में दिखी देशभक्ति
नगर पालिका परिषद कार्यालय में ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों और युवा कलाकारों ने देशभक्ति, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता प्रदर्शित की। इस मौके पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य आदि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।

इन कलाकारों ने हासिल किए स्थान
15 वर्ष तक की श्रेणी में अभिनव शर्मा प्रथम, अंशिका गंगवार द्वितीय और सृष्टि शर्मा तृतीय रहीं। 16 से 25 वर्ष वर्ग में मान्य अग्रवाल ने पहला, मानवी गुप्ता ने दूसरा और शिवांगी लोधी ने तीसरा स्थान पाया। 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णकांत लकी प्रथम, रेखा गंगवार द्वितीय और अमन राठौर तृतीय रहे।
रुद्राक्ष मिश्रा को सर्वाधिक सराहनीय चित्र, लव मिश्रा को सर्वाधिक आकर्षक चित्र, खुशी राठौर को निर्णायक मंडल पुरस्कार, समीक्षा गुप्ता को मोस्ट वाइब्रेंट, इरम बी को मोस्ट आउटस्टैंडिंग, कृतिका को मोस्ट ब्यूटीफुल, नितेश वर्मा को मोस्ट क्रिएटिव और श्रेया वर्मा को प्रभावशाली चित्र पुरस्कार मिला। मोना शर्मा, मीनाक्षी गंगवार, खुशी, प्राची पटेल, संस्कृति कश्यप, तेजस गुप्ता, दिव्यांशी शर्मा, अंशिका, संभावना, महक लोधी, अंशुमन, स्वाति और सुगंध को भी विभिन्न विशेष श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
-
दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल-व्हीलचेयर, 108 ने कराया पंजीकरण
पीलीभीत। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आठ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र में हुआ। प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र में 108 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण भी किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए कार्यक्रम
बीसलपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा ने किया।
ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलमगीर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विधायक ने मरीजों को फल वितरण किया। ईंटगांव स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विमल शुक्ला, सचिन गंगवार ,पवन सक्सेना, सुरेंद्र पाल ,दीनानाथ वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बरखेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों, रक्तदान शिविरों और सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
न्यूरिया। शहादतगंज स्थित पंच प्रयाग आश्रम के सत्संग हॉल में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, गोकुल प्रसाद, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

बिलसंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सीएचसी पर विधायक विवेक वर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। संवाद

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम में मिठाई बांटते पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम में मिठाई बांटते पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम में मिठाई बांटते पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें