फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर में हुआ सुंदरकांड का सस्वर पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मठियानाथ मंदिर में मंगलावर की शाम विश्व सद्भावना समिति के तत्वावधान में श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ हुआ कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होकर रात नौ बजे तक चला। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर समिति के नगर अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, अरविंद अग्रवाल, संजय भारद्वाज, श्रीओम अग्रवाल और मंदिर के पुजारी केशव गुप्ता समेत समिति के अधिकतर पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मंदिर में सजाया गया बालाजी का संकीर्तन दरबार
बीसलपुर। श्रीरामजानकी मंदिर में मंगलवार को देर शाम बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बालाजी की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, बालाजी की महिमा पर प्रकाश डाला और तरह तरह की मनौतियां मानीं। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। सारा कार्यक्रम मंदिर के महंत दिनेश शंखधार की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम के सिलसिले में मंदिर में सजावट का बेहतरीन प्रबंध किया गया था। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें