फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में खड़े होकर रोडवेज की बसों का इंतजार करते हैं यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता ह - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बस अड्डे पर तो यात्री जाते ही नहीं हैं। नौगवां चौराहे पर अधिकतर यात्री रोडवेज की बसें पकड़ते हैं। वहां पर इस कड़ाके की सर्दी में एक शेड भी नहीं है। खुले आसमान के नीचे ओस और तेज सर्दी में यात्री बस का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की व्यवस्थाएं पहले से ही चरमराई हुई हैं। अब कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को ओस में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए न तो टिनशेड है और न ही बैठने के लिए बेंच की पर्याप्त संख्या है। आलम यह है कि यात्री बस पकड़ने के लिए स्टैंड पर जाने के बजाय नौगवां चौराहे पर पहुंचते हैं, मगर दुर्भाग्य से यहां भी यात्रियों के लिए एक टिनशेड तक नहीं बना हुआ है। घंटों तक खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन से लेकर परिवहन निगम भी गंभीर नहीं है। जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे यात्रियों की समस्या बरकरार बनी हुई है। शाहजहांपुर जा रहे यात्री रामपाल ने बताया कि वह नौगवां चौराहे पर पिछले एक घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं। बैठने के लिए कोई पर्याप्त जगह नहीं है। टनकपुर की ओर जा रहीं सुशीला देवी ने बताया कि बस के किराए में बढ़ोतरी हो रही है, मगर सुविधाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। बीसलपुर के उमेश कुमार का कहना था कि परिवहन निगम की जर्जर व्यवस्था के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। बसों की भी जर्जर हालात है। ऐसे कई यात्रियों ने परिवहन निगम पर सवाल उठाते हुए रोना रोया।
बस स्टैंड पर सुविधाओं को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। नए बस स्टैंड को लेकर जमीन चिह्नित की गई है। प्रस्ताव बनाकर भेजा दिया गया है। - वीके गंगवार, एएआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें