फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडै़ला में प्रेमवती और अदिलाबाद में ग्राम प्रधान बनीं निशा

विज्ञापन
निशा मिश्रा। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। उप चुनाव की मंगलवार को सुबह मतगणना हुई। इसमें मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़ैला कलां में प्रेमवती और बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अदिलाबाद में निशा मिश्रा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़ैला कलां में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें प्रेमवती को 528, माया देवी 431, सीता को 234, गोमती देवी को 135 और लक्ष्मी देवी को 28 मत मिले। मतगणना में सबसे ज्यादा मत प्रेमवती को मिलने पर उन्हें विजयी प्रमाणपत्र दिया गया। इसके अलावा इस ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंजा हरईया के वार्ड आठ में सरला मिस्त्री, इसी ग्राम पंचायत के वार्ड चार में रुर्क बैरागी, वार्ड पांच में संजीव कुमार सरकार ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।
बीसलपुर। ग्राम पंचायत अदिलाबाद ग्राम प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे। अपराह्न 11 बजे तक मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। परिणाम में निशा मिश्रा ने 277 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माला देवी को 41 मतों से हराया। माला देवी को 236 मत मिले। जबकि उमा देवी को 210, पुष्पा देवी को सात, रानी देवी को पांच और जुगरानी को 10 मत मिले। गलत स्थानों पर मोहर लग जाने के कारण 15 मत निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रधान को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुडै़ला कलां में प्रेमवती और बीसलपुर की ग्राम पंचायत अदिलाबाद में निशा मिश्रा ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। - जमाल अहमद, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें