सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की ‘चौकीदारी’ का न्यौता, देने वाले को ही मुबारक
पीलीभीत। अग्निपथ योजना पर भाजपा महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के बयान पर सांसद वरुण गांधी की तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने अपने ट्वीट में कहा है कि जिस महान सेना की वीर गाथाएं कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो, जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की ‘चौकीदारी’ करने का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक। भारतीय सेना मां भारती की सेवा का माध्यम है, महज एक ‘नौकरी’ नहीं।
अग्निपथ योजना को लेकर इंदौर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बोल सामने आए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना से निकले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। इसे सांसद उचित नहीं मानते। सांसद वरुण गांधी ने विजयवर्गीय का नाम लिए बगैर ट्वीट किया। तीखी प्रतिक्रिया दी है।