एसएसबी जवान दो मोटरवोट से मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी नौ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बताते हैं कि ये सभी शारदा पार इलाके में गौढ़ी (जानवर पालने का स्थान) में रहते थे और माधोटांडा के रहने वाले हैं।
पीलीभीत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। रविवार को शारदा नदी के पार बिजौरी क्षेत्र में नौ लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना मिली। परिवार वालों ने इसकी जानकारी एसएसबी को दी है।
विज्ञापन