फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साहब अपात्र हूं...राशन कार्ड निरस्त करवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। साहब मेरा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बना है, लेकिन मैं इस कार्ड के लिए पात्र नहीं हूं। इसलिए मेरा राशन कार्ड निरस्त करवा दीजिए। तीन बार पूर्ति विभाग के चक्कर काटने के बाद भी राशन कार्ड निरस्त नहीं किया गया। ग्रामीण की इस मांग को सुन अफसरों ने उसकी सराहना की। वहीं पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े हुए। फिलहाल अफसरों ने पत्र को संज्ञान में लेकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के भूड़ा कॉलोनी निवासी चित्तरंजन सरकार शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने अफसरों को प्रार्थना पत्र देने के साथ मौखिक रूप से भी अपनी समस्या बताई। कहा कि तीन एकड़ भूमि, ट्रैक्टर है। इसके बाद भी उसका गृहस्थी राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
राशन कार्ड निरस्त कराने के लिए कई बार पूर्ति विभाग के चक्कर भी लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पूर्ति अधिकारी के सामने भी पेश हुआ। अब वह संपूर्ण समाधान दिवस में इस उद्देश्य के साथ पहुंचा कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। तहसील दिवस में मौजूद अफसरों ने उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की और प्रार्थना पत्र को निस्तारण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें