फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्याम मय हुआ शहर, निकली निशान यात्रा

विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र में निकाली गई निशान यात्रा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में श्री भव्य श्याम द्वितीय महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह दस बजे से स्वामी जी की बगिया से निशान यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए एक बरात घर पहुंची।
विज्ञापन

निशान यात्रा स्वामी जी की बगिया से प्रारंभ होकर मुख्य कमल पार्क ,मेन बाजार, गुरुद्वारा रोड ,थाना चौराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा से होते हुए एक बारात घर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र श्रीश्याम की मनोहारी झांकी रही। यात्रा में लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। बीसलपुर के भाजपा विधायक विवेक वर्मा समेत तमाम श्रद्धालु निशान यात्रा में शामिल रहे। जय श्री श्याम का जयघोष करते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े। 121 ध्वज निशान सहित महिला/पुरुष शामिल हुए। इस दौरान सुमित गुप्ता, रजत गुप्ता, कुणाल गुप्ता, राजा गुप्ता, हिमांशु, समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें