फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के सात नहाने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा नगरिया में सोमवार की शाम देवहा नदी में डूबकर छात्र की मौत हो गई है। वह दोस्तों के संग नहाने गया था। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और गोताखोरों को बुलाकर शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़रिया निवासी छेदा लाल गंगवार ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु सोमवार को अपराह्न लगभग 4:00 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव रंपुरा नगरिया में देवहा नदी के नवनिर्मित पुल के पास नहाने गया था। दोस्त तो पुल पर ही बैठे रहे। प्रियांशु अकेले ही नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय प्रियांशु गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
दरअसल प्रियांशु तैरना नहीं जानता था। प्रियांशु को डूबते देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर जमा हुए। गोताखोरों ने शाम साढ़े छह बजे के करीब उसे निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रियांशु के घर वाले मौके पर आ गए। शव बरामद कर लिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रियांशु ने अभी पिछले दिनों कक्षा कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें