पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जनपद 252 छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने छह मॉडल को चिन्हित किया ।
शुक्रवार को रामा इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि डीआईओएस संत प्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में खेल, गणित, विज्ञान और जैव विविधता पर्यावरण संचार प्रौद्योगिकी मानव कल्याण में जीवन विज्ञान तथा सुरक्षित परिवहन पर छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। कमेटी सदस्य एम के आर्य, मुनेंद्र कुमार, डॉ, हरिशंकर मिश्रा, डॉ गोपाल दीक्षित ने प्रदर्शनी के मूल्यांकन के आधार पर रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज की भूमिका यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुमारी इलमा, सनातन धर्म बांके बारी राम इंटर कॉलेज के सत्यदेव, बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वैभव त्रिपाठी, चिरंजीलाल वीरेंद्र पाल इंटर कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर के विवेक कुमार और अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज तथा साक्षी अग्निहोत्री के मॉडल को बेहतर प्रस्तुति हेतु चयन किया। छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्मीकांत शर्मा, चंद्र पाल गंगवार, प्रभात कुमार गुप्ता, अनूप कुमार, रमेश चंद्र, प्रदीप कुमार, शिवदत्त पांडे, वीर सिंह, आजाद पूरनलाल, भवानी शंकर शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, अंजलि, अमित विश्वकर्मा, निर्मल पांडे प्रभाकर, शेखर हृदय शर्मा, रजनीश कुमार मौजूद रहे।