माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई।
पहले दिन जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से
संपन्न हुईं।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में दो परीक्षा केंद्र
बनाए गए हैं। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर
दुग्धेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल मनोकामना विद्यालय
जहानाबाद, शांति निकेतन संस्कृत पाठशाला कनाकोर के परीक्षार्थियों ने
परीक्षा दी। जबकि बीसलपुर स्थित एसकेजेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर
नेहरू स्मारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बकैनिया, ललित संस्कृत विद्यालय,
भगवती दुर्गा माध्यमिक विद्यालय सिधौंरा खरगपुर के परीक्षार्थी परीक्षा में
शामिल हुए। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने
बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा के तहत पहले दिन सुबह की पाली में अनिवार्य
संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें उत्तर मध्यमा के पंजीकृत 47 परीक्षार्थियों
के सापेक्ष 40 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में अनिवार्य संस्कृत
व्याकरण की परीक्षा हुई। जिसमें प्रथमा तृतीय वर्ष व उत्तर मध्यमा प्रथम
वर्ष के पंजीकृत 51 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 50 ने परीक्षा दी। दोनों
पालियों में आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं।
बीसलपुर। एसकेजेपी इंटर कॉलेज
परीक्षा केंद्र की केंद्र व्यवस्थापिका मीना कुमारी ने बताया कि संस्कृत
बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को पहली पाली में 32 परीक्षार्थी व दूसरी
पाली में 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।