फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में सम्यक रहे प्रथम

Tue, 17 Nov 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बांसुरी वादक सम्यक पुरस्कार प्राप्त करते हुए। स्रोत- स्वय
विज्ञापन
पीलभीत। जिले के बांसुरी वादक सम्यक ने अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत वादन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 16 नवंबर को श्री भैनी साहब गुरुद्वारा परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से 14 कलाकारों ने भाग लिया था। इनमें सितार, सरोद, बांसुरी और संतूर वादक शामिल थे। सम्यक ने अपने बांसुरी वादन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। यह प्रतियोगिता शास्त्रीय संगीत कलाकार सरदार जगजीत सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होती है। सम्यक ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्यक को गुरुद्वारा समिति ने स्मृति चिह्न और 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें