फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 56 शिकायतों से से सिर्फ 23 का हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माह के चौथे शनिवार को जिले भर के थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हर बार की तरह जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण मौके पर नहीं कराया जा सका। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अगली तारीख दे दी गई। अमरिया और जहानाबाद थाने पहुंचे डीएम-एसपी ने शिकायतें सुनीं। इसके बाद बैठक कर मातहतों को पंचायत चुनाव संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कुल 56 शिकायतें आई, जिनमें से 23 का निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में कोतवाल अतर सिंह की अगुवाई में समाधान दिवस हुआ। यहां कुल सात शिकायतें आई, मगर निस्तारण तीन का ही हो सका। सुनगढ़ी में तहसीलदार आशुतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने फरियादी सुने। यहां निस्तारण शतप्रतिशत रहा। सात शिकायर्तें आइं, सभी का मौके पर दोनों पक्षों से बातचीत कर निस्तारण कराया गया। गजरौला थाने में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने फरियादियों की सुनवाई की। पांच में से तीन शिकायतों को निपटाया गया। जहानाबाद में कुल नौ फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जबकि निस्तारण चार शिकायतों का हुआ। अमरिया में दो शिकायतें जमीन पर कब्जे से जुड़ी आईं, इनका निस्तारण करने के लिए संयुक्त टीम बनाई गई।
डीएम पुलकित खरे, एसपी जयप्रकाश जहानाबाद और अमरिया थाने पहुंचे। समाधान दिवस की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। दोनों जगह डीएम-एसपी ने पुलिस और राजस्व कर्मियों के साथ बैठक भी की। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संवदेनशील, अतिसंवेदनशील गांवों का चिन्हीकरण करने, अपराधियों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने आदि को लेकर निर्देश दिए। न्यूरिया में इंस्पेक्टर जगत सिंह की अगुवाई में हुए समाधान दिवस में आठ में से तीन शिकायतें निस्तारित की गई। माधोटांडा में एसडीएम कलीनगर योगेश गौड़ के सामने तीन शिकायत आई, सभी का समाधान किया गया। पूरनपुर और हजारा में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। सेहरामऊ में तीन शिकायत आई, जबकि निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। बीसलपुर में तहसीलदार ध्रुव नारायण, कोतवाल कमल सिंह के समक्ष छह शिकायत आई, मगर निस्तारण एक का ही हो सका। बरखेड़ा में पांच में शून्य, दियोरियाकलां में दो में से एक शिकायत का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें